आतिशी ने तानिया सचदेव को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
04-Jan-2025 08:14 PM 8815
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 45वीं शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रौशन करने वाली ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुश्री आतिशी ने शनिवार को शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का नेहरू एनक्लेव स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि जब हम किसी फील्ड में शुरुआत कर रहे होते हैं तो हमें हमेशा रोल मॉडल्स की जरूरत होती है। आज मुझे खुशी है कि हमारे स्कूल के छात्रों के सामने एक ऐसी ही रोल मॉडल तानिया सचदेव हैं। तानिया ने 2006 और 2007 में दो बार भारतीय महिला शतरंज चैंपियन बनीं। वर्ष 2007 में वह एक बार एशियाई महिला शतरंज चैंपियन भी बनीं। वहीं, 2015 में तानिया सचदेव ने एशियाई कॉन्टिनेंटल महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। तानिया सचदेव 2016, 2018 और 2019 में तीन बार कॉमनवेल्थ महिला शतरंज चैंपियन रह चुकी हैं। सितंबर 2024 में, तानिया सचदेव भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसने 45वीं शतरंज ओलंपियाड में बुडापेस्ट, हंगरी में महिला श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का पहला ओलंपियाड स्वर्ण था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^