आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जरूरी: दीया कुमारी
11-Dec-2022 09:26 PM 3101
राजसमंद 11 दिसम्बर (संवाददाता) राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने कहा की आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र का विकसित और आत्मनिर्भर होना अत्यन्त आवश्यक है। सांसद दीयाकुमारी आज अपने संसदीय क्षेत्र की जैतारण विधानसभा के ग्राम पंचायत अमरपुरा में नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्हेने कहा कि स्वीकृत कार्यों से ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा, वहीं उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^