आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना माफी रिलीज
03-Dec-2021 04:46 PM 2759
मुंबई, 03 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना माफी रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की लेकर चर्चा में है। फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का गाना माफी रिलीज कर दिया गया है। माफ़ी गाना में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर दोनों का दिल टूट गया है। आयुष्मान, वाणी से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस गाने को सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ने किया है। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^