अब एक जिला-एक विश्वविद्यालय का लक्ष्य: योगी
06-Aug-2024 07:40 PM 2853
लखनऊ 06 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि एक मंडल-एक विश्वविद्यालय की परिकल्पना पूरी होने के बाद अब एक जिला- एक विश्वविद्यालय के लक्ष्य के साथ काम किया जायेगा। श्री योगी ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में उच्च शिक्षा क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विगत सात वर्षों में सतत प्रयासों से प्रदेश में एक मंडल-एक विश्वविद्यालय की परिकल्पना पूरी हो चुकी है। सभी 18 मंडलों में विश्वविद्यालयों की स्थापना हो चुकी है। कई मंडलों में निर्माण कार्य जारी है। मंडलों के बाद अब हमारा लक्ष्य एक जिला-एक विश्वविद्यालय का होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^