‘अब की बार 400 पार’ के संदेश के साथ भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू
05-Jan-2024 11:47 PM 6865
देहरादून, 05 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘अब की बार 400 पार’ के संदेश के साथ लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में शुक्रवार से दीवार लेखन अभियान का श्री गणेश कर दिया। इस कड़ी में, मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्यों, सांसदों और विधायकों के अलावा, संगठन पदाधिकारियों ने भी दीवार लेखन किया। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान की शुरुआत उत्तरकाशी में चिन्यालीसौंड से करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इसमें दीवार पर लिखा जाने वाला प्रत्येक वाक्य हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने इसके साथ, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर, लाभार्थियों के अनुभव सुनते हुए योजना सम्बंधी चेक एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^