अब सहरसा के विषहरा भगवती मंदिर में हर साल आयोजित होगा महोत्सव : नीतीश
20-Sep-2024 10:46 PM 2495
पटना/सहरसा 20 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अब सहरसा के विषहरा भगवती मंदिर हर वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री कुमार ने शुक्रवार को सहरसा जिला के कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का लोकार्पण करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुये कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^