अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन अब सात दिसंबर से
21-Oct-2023 09:39 PM 2402
लखनऊ, 21 अक्टूबर (संवाददाता) पांच राज्यों में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में अब सात से दस दिसंबर के बीच आयोजित किया जायेगा। परिषद ने शनिवार को यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा “ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अधिवेशन दिल्ली में अब सात से 10 दिसंबर के मध्य आयोजित होगा। पहले अधिवेशन 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच प्रस्तावित था। नौ अक्टूबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव आयोजित कराने की घोषणा हुई जिसके कारण तिथियों में परिवर्तन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^