अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के कर्मियों से मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार
18-Sep-2024 12:44 AM 2726
अयोध्या 17 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर अभिनंदन लोढा ग्रुप के कर्मचारियों से मारपीट करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने मंगलवार को बताया कि तिहुरा मांझा में अभिनंदन लोड़ा ग्रुप रामनगरी में आवासीय भूखंडों का बड़ा क्षेत्र विकसित कर रहा है। गत 12 सितंबर को मनोज कुमार तिहुरा माझा में ग्रुप की साइट पर थे। ग्रुप ने रामआशीष यादव की भूमि की रजिस्ट्री कराई है। उसी भूमि पर कब्जा प्राप्त करने के लिए वह पिलर लगवा रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^