अभिनेता पुनीत को कर्नाटक रत्न जल्द : बोम्मई
17-Mar-2022 04:49 PM 4210
बेंगलुरु 17 मार्च (AGENCY) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार देने के लिए जल्द ही एक तारीख तय की जाएगी। श्री बोम्मई ने कहा कि अभिनेता के परिजनों के परामर्श से निर्णय लिया जाएगा। पुनित का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 29 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया था। अभिनेता पुनित के असमय हुए निधन पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,“हमें इतनी कम उम्र में उनकी बड़ी उपलब्धियों और अच्छे कामों को याद रखना चाहिए। अगर वह जीवित होते तो आज हम उनका 47 वां जन्मदिन मना रहे होते।” श्री बोम्मई ने पुनीत अभिनीत फिल्म ‘जेम्स’ की सफलता की कामना की जो गुरुवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। प्रशंसकों ने राज्य भर के कई सिनेमाघरों में अभिनेता के बड़े कट-आउट लगाए और दूध से उनका ‘अभिषेक’ किया। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार और दो बेटियां द्रिती तथा वंधिता हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^