अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' का पोस्टर रिलीज
22-Sep-2024 09:35 AM 5817
मुंबई, 22 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'बी हैप्पी' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म 'बी हैप्पी' एक पिता और पुत्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नास्सर, इनायत वर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।इस फिल्म को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा प्रोड्यूसर कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन का रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉनी लीवर और हरलीन सेठी की भी अहम भूमिका होगी। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बी हैप्पी का पोस्टर शेयर किया है। इसमें अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'आपके दिलों में छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार'! जल्द आ रही है प्राइम वीडियो पर।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^