अच्छी सरकार मिले तो झारखंड देश का अव्वल प्रदेश बनेगा: हिमंता
18-Nov-2024 09:19 PM 6545
रामगढ़, 18 नवंबर (संवाददाता) असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज कहा कि अकूत खनिज-संपदा से परिपूर्ण इस प्रदेश को अच्छी सरकार मिले तो झारखंड देश का अव्वल प्रदेश बनेगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज यहां पब्लिक उच्च विद्यालय कुजू के मैदान में मांडू विधानसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी तिवारी महतो के समर्थन में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुये कहा कि एक वर्ष के भ्रमण में मैंने झारखंड को बेहतर तरीके से जाना-समझा है। अकूत खनिज-संपदा से परिपूर्ण इस प्रदेश को अच्छी सरकार मिले तो झारखंड देश का अव्वल प्रदेश बनेगा। लेकिन यहां चोरों, दलालों, घुसपैठियों, माफिया की सरकार ने सूबे को गर्त में धकेलने का कार्य किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^