अदालतों में न्यायिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल मॉडल अपनाने पर जोर : रिजिजू
17-Sep-2022 11:47 PM 1596
उदयपुर 17 सितम्बर (संवाददाता) केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि पेपर लेस कार्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ न्याय कार्याे में पारदर्शिता लाने के लिए विधि एवं न्याय मंत्रालय भी अपनी कार्य प्रणाली में डिजिटल मॉडल अपनाने की ओर बढ़ रहा है। श्री रिजिजू आज यहां यूनियन ऑफ काउंसिल वेस्ट जोन की ओर से इमर्जिंग लीगल इश्यूज -2022 विषय पर आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप से संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि देश मेे अदालतों को डिजिटल किया जा रहा है उससे देश के लोगों को अपनें केस के बारे में जानकारी हासिल करनें में सुविधा मिलेगी और उन्हे समय पर न्याय मिल सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^