अडानी को गिरफ्तारी से बचा रही है मोदी सरकार : राहुल
27-Nov-2024 12:08 PM 6024
नयी दिल्ली 27 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उद्योगपति अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है। श्री गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा “ जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।” उन्होंने कहा “ सैकड़ों लोगों को मामूली आरोपों के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। अडानी पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप लगाया गया है। उन्हें जेल में होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^