अधीर रंजन ने दानिश अली मुद्दे पर लिखा ओम बिरला को पत्र
22-Sep-2023 10:23 PM 8400
नयी दिल्ली 22 सितंबर (संवाददाता) लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी के सदस्य दानिश अली पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी की सदन में कई गई टिप्पणी को लेकर आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और कहा कि भाजपा सांसद की टिप्पणी शर्मनाक है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि संसद में इस तरह का शर्मनाक व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने इसे अमर्यादित और संसद की गरिमा के खिलाफ बताया और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को श्री विधूड़ी के खिलाफ नियम के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा संसद में पहले कभी नहीं हुआ है। यह मामला विशेष अधिकार समिति को सौप जाना चाहिए और श्री विधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^