अधिकांश खाद्य तेलों में उबाल; उड़द और अरहर दाल सस्ती
23-Sep-2024 06:42 PM 8360
नयी दिल्ली 23 सितंबर (संवाददाता) विदेशी बाजारों की तेजी के प्रभाव से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में उबाल आ गया जबकि उड़द दाल और अरहर दाल सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अक्टूबर का पाम ऑयल वायदा 22 रिंगिट की तेजी के साथ 4049 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अक्टूबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.51 सेंट की बढ़त के साथ 41.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^