महाकाल मंदिर पर पूजा के बाद शाही सवारी निकलना शुरू, रामघाट पहुंची; केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे अभिषेक
06-Sep-2021 05:24 PM 4290
भगवान महाकाल की शाही सवारी शाम 4 बजे शुरू हो गई है। सवारी यहां से हरसिद्धि चौराहा से निकलकर रामघाट पहुंच गई है। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सवारी वापस मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। भगवान महाकाल मन महेश व चंद्रमौलेश्वर रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सवारी में चुनिंदा लोग ही मौजूद हैं। तय मार्ग से निकलकर सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सवारी निकलने से पहले भगवान महाकाल की पूजा-श्रंगार व आरती की गई। शाही सवारी के मौके पर पारंपरिक उद्घोषक, तोपची, सलामी गार्ड, घुड़सवार दल, संगीतमय धुन के साथ पुलिस बैंड, पुराने युग का आभास कराती नगाड़ों की थाप, गूंजती शहनाई, पुजारी, पुरोहित और अधिकारी आदि सवारी के साथ चल रहे हैं। सवारी में भक्तों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। mahakaal..///..after-worship-at-mahakal-temple-the-ride-started-reached-ramghat-union-minister-scindia-will-do-abhishek-315676
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^