देवरिया,25 फरवरी(संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात रविवार को सुनने के बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अगली बार प्रधानमंत्री की मन की बात 111 शुभ अंक से शुरू होगी। यहां प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडियो,टेलीविजन,यूट्यूब,नमो ऐप के माध्यम से सभी बूथों पर सुना। इसी के क्रम में भटवलिया बूथ पर सदर सांसद श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि मन की बात कार्यक्रम का बहुत बड़ी सफलता है।...////...