अगर लालू मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं तो पाकिस्तान चले जाएं : हिमंत
18-May-2024 11:55 PM 6341
सीवान 18 मई (संवाददाता) असम के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से कहा कि अगर वह मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं तो पाकिस्तान जाएं क्योंकि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है। श्री सरमा ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद प्रमुख श्री यादव ने हाल ही में मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत की थी जबकि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि श्री यादव को मुसलमानों को आरक्षण देने में इतनी ही दिलचस्पी है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए क्योंकि भारत में यह संभव नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^