अखिलेश बतायें कि सत्ता में रहते हुये पीडीए का कितना भला किया: केशव
27-Sep-2024 07:33 PM 8282
मिर्जापुर 27 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की दुहाई देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताना चाहिये कि सत्ता में रहते हुये उन्होने समाज के इन वर्गो का कितना कल्याण किया। जिले में मझवां विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पैडापुर इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि सपा दंगाइयों,गुंडों,अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी है। इनका काम गरीबों को लूटना, देश को लूटना है। परिवारवाद जातिवाद तुष्टिकरण ही इनकी संस्कृति है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^