अखिलेश के करीबी करहल पंचायत अध्यक्ष के रिसार्ट पर चला बुलडोजर
21-Jul-2024 07:40 PM 2310
मैनपुरी 21 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और मैनपुरी में नगर पंचायत करहल के अध्यक्ष अब्दुल नईम की तालाब की जमीन पर अवैध रुप से निर्मित रिसार्ट को रविवार को ढहा दिया गया। मैनपुरी के करहल कसबे में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की। नगर पंचायत करहल के अध्यक्ष अब्दुल नईम के तालाब की भूमि पर अवैध रुप से बनाये गए रिसोर्ट आयशा को ध्वस्त करने के लिए उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी व पुलिस उपाधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पी.ए. सी व पुलिस बल भारी संख्या में ईदगाह कालोनी पंहुचा। अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम के नाम से बना रिसोर्ट ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^