अखिलेश के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी ममता
07-Feb-2022 11:53 PM 3709
लखनऊ 07 फरवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आयी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सपा की खूबियां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की खामियां गिनायेंगी। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सुश्री ममता बनर्जी मंगलवार सुबह 1130 बजे सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुश्री ममता बनर्जी सपा के पक्ष में एक वर्चुअल रैली को भी संबोधित कर सकती हैं। इससे पहले सोमवार शाम सुश्री बनर्जी के लखनऊ पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमौसी एयरपोर्ट पहुंच कर उनकी आगवानी की। सुश्री बनर्जी आज लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगी और कल सुबह सपा के पक्ष में जनसमर्थन की अपील करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^