अक्षय कुमार के गाना 'शंभू' का टीजर रिलीज
03-Feb-2024 12:38 PM 8962
मुंबई, 03 फरवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के नये गाना शंभू का टीजर रिलीज हो गया है।अक्षय कुमार ,फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोगे तुम के बाद एक बार फिर म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'शंभू' का टीजर जारी किया है।टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में तांडव करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने गाने की रिलीज डेट 05 फरवरी बतायी है। अक्षय कुमार ने 'जय महाकाल' कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है।इस गाने में अक्षय कुमार ने अभिनय के साथ पार्श्वगायन भी किया है।अक्षय कुमार के को-सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने निर्देशित किया है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^