अक्षय कुमार की फिल्म भागमभाग का बनेगा सीक्वल
07-Nov-2024 01:56 PM 4505
मुंबई, 07 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म भागमभाग का सीक्वल बनाया जा सकता है।प्र‍ियदर्शन के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरह‍िट कॉम‍िडी फ‍िल्‍म भागम भाग अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। चर्चा है कि सरिता अश्विन वर्दे ने भागम भाग के राइट्स खरीद लिए हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर वह इस फिल्म का निर्माण करेगी। लेखकों की एक नई टीम के साथ मिलकर फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो भागम भाग 2 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। वर्ष 2026 में इसे रिलीज भी किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^