अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग
14-Aug-2022 12:38 PM 3606
मुंबई, 14 अगस्त (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है। हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।हर घर तिरंगा कैंपेन में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और आजादी के 75वें साल का जश्न मनाते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सपोर्ट किया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए तिरंगा की तस्वीर लगाई और लिखा, 'आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से शान से #हर घर तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^