अक्षय कुमार ने जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी
11-Sep-2023 10:25 PM 6848
मुंबई, 11 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी है।फिल्म जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ की कमाई कर ली है।अक्षय कुमार ने जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है।अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, कितनी बड़ी सफलता!! बधाई हो मेरे जवान पठान । हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने जवाब में लिखा,आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी! लव यू। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^