21-Nov-2022 08:29 PM
7834
रांची, 21 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है यहां तो हर शाख पे उल्लू बैठें हैं ,अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा।
श्री प्रकाश ने आज रांची ग्रामीण जिला एवम महानगर जिला के सयुंक्त तत्वाधान में हेमन्त हटाओ,झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राज्य को बर्बाद करने के लिए एक भ्रष्ट मंत्री ही काफी होता है लेकिन इस राज्य की सत्ता में शामिल हर नेता भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए है। ये मिलकर झारखंड को लूट रहे है। राज्य के हर विभाग में भ्रष्टाचार की कालिख है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बालू,कोयला,पत्थर सहित अन्य खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है। सरकार में शामिल लोग इस लूट में शामिल है। कभी नही सुना था कि पानी के जहाज से बालू और पत्थर झारखंड में ढोया जाता था,लेकिन इस सरकार में यह ही देखने को मिला।
श्री प्रकाश ने हेमन्त सोरेन के द्वारा इडी का सामना करने के बाद दी जा रही बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ऐसा व्यवहार कर रहे है जैसे देश की आजादी हेतु 1857 की लड़ाई लड़ कर आये हो या फिर जनता की हित मे कोई बड़ा काम करके आये हो। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन जी आप भ्रस्टाचार के आरोप में इडी का सामना किये है कोई यशस्वी काम नही किये है। आज आपके आपके साथी जेल में है।...////...