अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 05 दिसंबर को होगी रिलीज
24-Oct-2024 06:19 PM 5790
मुंबई, 24 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 05 दिसंबर को रिलीज होगी।वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'पुष्पा 2: द रूल' पहले 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी।अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 : द रूल का एक नया पोस्टर शेयर किया है। चिल्लम पीते हुए अल्लू अर्जुन (पुष्पाराज) अपने हाथ में पकड़े बंदूक को निहार रहे है। वह नोटों की गड्डी के सामने खड़े हुए हैं। अल्लू अर्जुन ने हैशटैग में 'पुष्पा 2 : द रूल ऑन 05 दिसंबर लिखा है। 'पुष्पा 2: द रूल' पुष्पाराज की दिलचस्प यात्रा को पेश करेगी, जब वह स्मगलिंग और शक्ति की जोखिम भरी दुनिया में प्रवेश कर रहा होगा। अल्लू अर्जुन ने इस किरदार को निभाया है, और इस बार कहानी में ज्यादा गहराई होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2:द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^