अमरावती के किसानों ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया
17-Dec-2022 09:44 PM 6322
नयी दिल्ली 17 दिसंबर (संवाददाता) अमरावती के किसानों ने अमरावती परिरक्षण समिति के बैनर तले शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश सरकार के अमरावती में एक राजधानी के बजाय तीन राजधानियां बनाने के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों और अन्य वर्गो के लोगों ने समिति के नेतृत्व में पिछली तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अमरावती को एकमात्र राजधानी के रुप में विकसित करने की मांग की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^