अमरवाडा उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक विजय: यादव
04-Jul-2024 11:27 PM 5311
छिंदवाड़ा, 04 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मिली विजय सबसे बड़ी विजय है। समाज के सभी वर्गों, बुद्धिजीवियों के आशीर्वाद से भाजपा अमरवाड़ा उपचुनाव में भी ऐतिहासित विजय प्राप्त करेगी। डॉ यादव ने जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के तहत आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मिली विजय सबसे बड़ी विजय है। समाज के सभी वर्गों, बुद्धिजीवियों के आशीर्वाद से भाजपा अमरवाड़ा उपचुनाव में भी ऐतिहासित विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया है। भाजपा सरकारों ने सभी समाज के जननायकों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शूरवीरों, महापुरूषों को सम्मान देने का कार्य किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^