अमृता मेघवाल ने पानी बचाओं एवं पेड़ लगाओं मिशन का किया समर्थन
20-Nov-2024 09:54 PM 7023
जयपुर 20 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जलदाय विभाग के तत्वावधान में प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक करोड पेड़ लगाये जाने का मिशन चलाया जा रहा है और जालौर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने इसका समर्थन किया हैं। संघ के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके पानी बचाओ, पेड़ लगाओ मिशन के लिए श्रीमती अमृता मेघवाल आगे आई हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आयु की संख्या के बराबर पेड़ लगाये जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सकें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^