अमृतसर के लिए 13524 करोड़ रुपए की नाबार्ड संभावी कर्ज़ लिंकड योजना 2022-23 जारी
22-Dec-2021 07:57 PM 4916
अमृतसर, 22 दिसंबर (AGENCY) पंजाब में अमृतसर जिला प्रशासन ने बुधवार को संभावी कर्ज़ लिंकड योजना 2022 -23 को जारी किया। नाबार्ड द्वारा अमृतसर जिले के लिए कुल 13524 करोड़ के संभावी कर्ज़े के लिए दस्तावेज तैयार किया है। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक जसकीरत सिंह ने बताया कि साल 2022-23 के लिए पीऐलपी के कुल अनुमान 13524 करोड़ रुपए है जिसमें फार्म क्रेडिट के लिए 5301 करोड़, कृषि बुनियादी ढांचोेें के लिए 521 करोड़, कृषि सहायक गतिविधियों के लिए 608 करोड़ रुपए शामिल हैं। सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योगों के लिए 4310 करोड़, निर्यात क्रेडिट के लिए 609 करोड़, शिक्षा के लिए 522 करोड़, हाउसिंग के लिए 1457 करोड़, नवीन ऊर्जा के लिए 32 करोड़, अन्य के लिए 83 करोड़ और 2021 -22 के अनुमानों की अपेक्षा 1.20 प्रतिशत वृद्धि की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^