अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाने वाले केनेथ स्टार का निधन
14-Sep-2022 09:02 PM 6553
ह्यूस्टन, 14 सितंबर (संवाददाता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाने वाले सॉलिसिटर जनरल केनेथ स्टार का यहां निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व न्यायाधीश और अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल स्टार का मंगलवार को टेक्सास के शहर ह्यूस्टन के एक अस्पताल में सर्जरी की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को साल 2020 में महाभियोग से बचाव करने वाली टीम में काम किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^