अमेरिका में एक घर में आठ लोगों की मौत
05-Jan-2023 04:01 PM 6344
वाशिंगटन, 05 जनवरी (संवाददाता) उत्तरी अमेरिकी के उटाह प्रांत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक घर में पांच बच्चों और तीन वयस्कों के शव पाए गए हैं, हनोक सिटी पुलिस विभाग ने गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। वाशिंगटन: नॉर्थ अमेरिका के उटा राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उटा के इनोक में अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उटा के ग्रामीण इलाके में एक घर के भीतर आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है. अमेरिकी जांच अधिकारियों ने बुधवार को गोलबारी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, उटाह के 8000 की आबादी वाले कस्बे में यह वारदात हुई है। गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच के दौरान एक घर के अंदर तीन वयस्कों और पांच नाबालिगों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान दिखाई दिए। इस घटना से संबंधित मामले की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^