अमेरिका में गोलीबारी, दो की मौत
17-Feb-2024 11:03 AM 6378
लॉस एंजिलिस, 17 फरवरी (संवाददाता) अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो कोलोराडो स्प्रिंग्स (यूसीसीएस) में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर तथा मृतकों के बारे में जाँच की जा रही है। पुलिस ने कहा, " हम गोलीबारी के कारणों की जाँच कर रहे हैं। सटीक जानकारी मिलने पर और अधिक विवरण देंगे। " यूसीसीएस के कुलपति जेनिफर सोबनेट ने गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त किया। इस विश्वविद्यालय में 11,431 विद्यार्थी अध्यन करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^