अमेरिका में कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
22-Nov-2021 02:44 PM 2249
वाशिंगटन,20 नवंबर(AGENCY) अमेरिका के विस्कोनसिन में रविवार को एक स्थानीय परेड में कार के घुस जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को कहा कि उस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और 40 से अधिक घायल हुए हैं। अभी कुछ लोगों की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहुत से लोग अपने वाहनों से अस्पताल में जाकर भर्ती हुए हैं और कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^