अमेरिका, ब्रिटेन के विमानों ने यमन में हूती ठिकानों पर 13 हमले किए
31-May-2024 04:40 PM 6656
सना, 31 मई (संवाददाता) अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य विमानों ने लाल, अरब और भूमध्य सागर में अमेरिकी जहाजों पर सिलसिलेवार हमलों के बाद यमन के तीन प्रांतों में शिया आंदोलन अंसार अल्लाह (हूती) के ठिकानों पर 13 हमले किये। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटिश लड़ाकू विमानों ने सना (मध्य यमन), पश्चिमी प्रांत होदेइदाह और दक्षिण पश्चिम में ताइज़ प्रांत में हूती के बैरकों और उपकरणों पर एक साथ कई हमले किए। यमन पर ये सघन हमले हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हौथी के उस बयान के बाद हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके समूह ने पिछले साल नवंबर से लाल, अरब, भूमध्य और हिंद महासागरों में 100 से अधिक इजरायली, अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों पर हमले किए हैं। होदेइदाह प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि होदेइदाह शहर के दक्षिण-पूर्व में एक स्थानीय रेडियो स्टेशन की इमारत पर अमेरिकी और ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों की बमबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^