अमित शाह 11 जुलाई को भोपाल में, भूपेंद्र और अश्विनी भी रहेंगे साथ
10-Jul-2023 11:23 PM 3698
भोपाल, 10 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह मंगलवार को यहां आएंगे। उनके साथ पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। पार्टी की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री शाह शाम को लगभग सवा सात बजे विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे और प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव की भाजपा की तैयारियों के बीच मंगलवार शाम को श्री शाह की उपस्थिति में होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^