अमित शाह देवरिया में 29 मई को करेंगे जनसभा
27-May-2024 06:41 PM 5916
देवरिया,27 मई(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा देश के गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के देवरिया में 29 मई को एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया कि देश के गृह मंत्री श्री शाह देवरिया सदर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में चीनी मिल मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^