अमित शाह मणिपुर में करेंगे चुनाव प्रचार
23-Feb-2022 12:35 PM 1436
इम्फाल 23 फरवरी (AGENCY) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में जनसभा करेंगे। श्री शाह इम्फाल में उतरेंगे और दोपहर में हवाई मार्ग से दोनों जगहों के लिए रवाना होंगे। वह इंफाल भी आएंगे और घर-घर जाकर प्रचार करेंगे तथा लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लुभायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने इससे पहले यहां रैलियों को संबोधित किया था। गौरतलब है कि मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^