अमित शाह ने संविधान पार्क की पहल की सराहना की
09-Jul-2022 08:29 PM 7978
जयपुर, 09 जुलाई (AGENCY) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। श्री शाह ने श्री मिश्र से करीब एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री श्री शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए श्री मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वाेच्च विधान है, इसके प्रति समर्पण भाव जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में संविधान के उद्देश्य और मूल कर्तव्यों की जागरूकता के लिए बनाए जा रहे विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क की श्री मिश्र की पहल को अनूठा बताते हुए कहा कि यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा देने वाला कार्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^