अमित शाह से मिले विनय सक्सेना
26-May-2022 10:49 PM 2387
नयी दिल्ली 26 मई (AGENCY) दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री सक्सेना ने आज ही दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उनकी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इससे पहले श्री सक्सेना ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। श्री सक्सेना को श्री अनिल बैजल के स्थान पर दिल्ली का 22 वां उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^