अमिताभ बच्चन की फिल्म गुड बाय का ट्रेलर रिलीज
06-Sep-2022 10:00 PM 5607
मुंबई, 06 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म गुड बाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दो पीढ़ियों के बीच का अंतर देखने को मिल रहा है। 'गुडबाय' में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों के बीच विचारों की लड़ाई देखने को मिल रही है।'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'गुड बाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है, वहीं विकास के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।यह फिल्म 07 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^