अनाज के बदले गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है भाजपा: अखिलेश
20-Aug-2023 10:12 PM 6338
फिरोजाबाद 20 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अनाज देकर लोगों को गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है। लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता उससे बहुत निराश है। महंगाई चरम पर हैं सरकार के पास कोई ठोस योजना महंगाई रोकने की नहीं है। महंगाई तब रूकेगी जब किसान खुशहाल होगा। नौकरी रोजगार भी नहीं है। भाजपा रहेगी तो समस्या बढ़ेगी। भाजपा सरकार सड़कों पर सांड़ों का आतंक है। भाजपा सरकार की सत्ता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नहीं रहेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^