अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ , पुलिसकर्मी घायल
29-Dec-2021 10:26 PM 1289
श्रीनगर 29 दिसम्बर (AGENCY) दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने शाहाबाद, दोरू के नौगाम गांव में आज शाम तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान उनके और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^