अंबानी परिवार की लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरें बेबुनियाद: रिलायंस
05-Nov-2021 10:36 PM 7649
मुंबई, 05 नवंबर (AGENCY) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मुकेश अंबानी परिवार सहित लंदन के स्टोक पार्क में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रामक करार दिया है। हाल ही में एक अखबार ने अंबानी परिवार के लंदन के स्टोक पार्क में आंशिक रूप से बसने की योजना के बारे में रिपोर्टिंग की थी। कंपनी ने इसे तथ्यों से परे बताया है। खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^