अंडर-19 विश्वकप में भारतीय लड़कियों ने किया स्काटलैंड का शिकार
18-Jan-2023 09:59 PM 3431
बेनोनी 18 जनवरी (संवाददाता) शेफाली वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में ग्रुप डी के लीग मुकाबले में बुधवार को कमजोर स्काटलैंड को 85 रनों से रौंद कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। विलोमूर पार्क बी फील्ड में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये चार विकेट पर 151 रन बनाये जिसके जवाब में स्काटलैंड की पूरी टीम 13.1 ओवर में 66 रन बना कर धराशायी हो गयी। ग्रुप डी में भारत की यह तीसरी जीत है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ जीत हासिल की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^