अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 5 पदक
06-Nov-2021 09:44 PM 7828
बेलग्रेड, 06 नवंबर (AGENCY) भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान, निशा दहिया और राधिका ने यहां सर्बिया के बेलग्रेड में जारी अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पांचवें दिन शुक्रवार को अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। 72 किग्रा भार वर्ग में दो बार की एशिया चैंपियन दिव्या ने रेपचेज राउंड में कजाकिस्तान की एलेक्जेंड्रा जैतसेवा को हरा कर कांस्य पदक मुकाबले में प्रवेश किया, जहां उन्होंने अमेरिका की कायला मारानो को फॉल के माध्यम से 6-2 से हरा कर कांस्य पदक जीता। इसी तरह राधिका भी रेपचेज राउंड के जरिए आगे गईं और इटली की औरोरा कैम्पगना को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^