अनीश भानवाला को कांस्य पदक के साथ मिला ओलंपिक का कोटा
30-Oct-2023 06:21 PM 3608
चांगवोन 30 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने सोमवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया। दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चली रही स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेल 2018 के चैंपियन अनीश भानवाला ने आज फाइनल में जापान के दाई योशियोका से शूट-ऑफ हारने से पहले 28/35 का स्कोर किया। दाई योशियोका ने 33/40 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया के ली गुनह्योक ने 34/40 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^