अंगोला के साथ रक्षा साझीदारी होगी मजबूत
03-May-2025 10:10 PM 6353
नयी दिल्ली 03 मई (संवाददाता) भारत और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अंगोला के साथ रक्षा साझीदारी के तहत व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही डिजीटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, खनन एवं हीरों को तराशने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के आज निर्णय लिये। भारत ने अंगोला की सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का ऋण देने की भी घोषणा की है। जबकि अंगोला ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सीमापार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के भारत के रुख का समर्थन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^