दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में लगा दी आग
04-Dec-2021 11:30 AM 3810
बिलासपुर। लोरमी से डिडौरी जा रही बस ने साल्हेघोरी और मनकी के बीच देवी दर्शन कर आ रहे लोगों से भरी मालवाहक गाड़ी मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। इसमें से चार की स्थिति गंभीर हैं। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी। घटना की सूचना पर मुंगेली एसपी डीएस आचला समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी है। कोटा क्षेत्र के करगी में रहने वाले एक ही परिवार के लोग देवी दर्शन के लिए डोंगरीगढ़ गए हुए थे। सभी देवी दर्शन के बाद शुक्रवार की शाम वापस लौट रहे थे। शाम पांच बजे वे साल्हेघोरी और मनकी गांव के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान लोरमी से डिंडौरी जा रही रेंबो बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं, बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी संजीवनी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए लोरमी भेज दिया गया। चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सिम्स रेफर किया गया है। इधर घटना की जानकारी होने पर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर लोरमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मुंगेली एसपी डीएस आचला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाइश दी। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। ये हुए घायल हादसे में मधु पति मोहित(31) ग्राम हथकेरा, अशोक पिता सुरेश(30) ग्राम घोरामार, माधुरी पति लक्ष्मण(28) ग्राम किरना, अभय सिंह पिता द्वारिका(15) ग्राम कलारतराई, द्वारिका पिता लाल सिंह(41)कलारतराई, लक्ष्य सिंह पिता लक्ष्मण(09) किरना, विा पति द्वारिका(38) कलारतराई, लक्ष्मण पिता नारायण(40) सरगांव, सुदर्शन सिंह पिता दुलार(34)भठली, मोहित पिता दिलेश्वर(38) हथकेरा, संजू पिता सुदर्शन (28) भठली, माया राजपूत पिता अशोक(25) घोरामार हादसे में घायल हुए है। इनमें मधु, अशोक, माधुरी और सुदर्शन की स्थिति गंभीर है। fire accident..///..angry-people-set-fire-to-the-bus-after-the-accident-331969
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^